फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेग्जिट बिल बचाने के लिए टेरीजा ने की इस्तीफे की पेशकश 

Thu, 28 Mar 2019 05:25 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
theresa may - फोटो : PTI
विज्ञापन
ब्रेग्जिट बिल पर अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी की ओर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को बुधवार को भारी विरोध झेलना पड़ा। उन्होंने यहां तक पेशकश कर दी कि दो बार विफल रहे ब्रेग्जिट बिल पर यदि उनके सांसद समर्थन देते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगी। चौतरफा दबाव झेल रहीं टेरीजा ने अपनी पार्टी के सांसदों के साथ लंदन में हुई बैठक में कहा कि हालांकि वह कार्यकाल पूरा होने से पहले नहीं हटना चाहती हैं लेकिन अगले दौर के ब्रेग्जिट समझौते के लिए नए नेता को आगे करने से नहीं हिचकेंगी। 
विज्ञापन


डॉनिंग स्ट्रीट की विज्ञप्ति के मुताबिक, टेरीजा ने सांसदों से कहा, ‘अपने देश और अपनी पार्टी की भलाई के लिए मैं समय से पहले पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। मैं हर किसी से कहती हूं कि इस समझौते का समर्थन करे ताकि हम यूरोपीय संघ से ब्रिटिश जनता को मुक्त करने की अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभा सकें।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें