फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 फीट लंबे पंखों से उड़ान भरता था दुनिया का सबसे विशाल पक्षी

Thu, 12 Nov 2020 03:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
पक्षियों में सबसे बड़ा पक्षी वांडरिंग अल्बाट्रॉस - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसे विशालकाय पक्षी के जीवाश्म का खुलासा किया है, जो लगभग पांच करोड़ साल पहले पाया जाता था। इस पक्षी के पंख 21 फुट लंबे होते थे। अंटार्कटिका से 1980 के दशक में बरामद जीवाश्म दक्षिणी समुद्रों में विचरण वाले पक्षियों के एक विलुप्त समूह के सबसे पुराने विशालकाय सदस्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन


समुद्र के ऊपर विचरण करने वाले पक्षियों में वांडरिंग अल्बाट्रॉस को सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी कहा जाता है और इनके पंख, सभी परिंदों में सबसे ज्यादा लंबे यानी साढ़े 11 फुट तक फैल सकते हैं।

पेलेगोर्निथिड कहे जाने वाले, पक्षियों ने वर्तमान के अल्बाट्रोस की तरह एक स्थान को भरा और कम से कम छह करोड़ वर्षों तक पृथ्वी के महासागरों में व्यापक रूप से यात्रा की। ‘जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एक दूसरा पेलगोर्निथिड जीवाश्म, जो जबड़े की हड्डी का हिस्सा है, लगभग चार करोड़ साल पहले का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें