दुनिया का पहला न्यूडिस्ट रेस्तरां इसी साल फरवरी महीने में बंद होने वाला है। इसके बंद होने की वजह और भी ज्यादा हैरान कर देने वाली है। दरअसल, यह न्यूडिस्ट रेस्तरां ग्राहकों की कमी का भारी नुकसान उठा रहा है। पेरिस में ओ‘नेचुरेल’ रेस्तरां को 2016 में 45 वर्षीय दो जुड़वां भाइयों माइक और स्टीफेन साडा ने खोला था ताकि खाने की मेज पर लोगों के बीच इंटिमेसी बढ़ सके। इस रेस्तरां में लोगों को खाने की टेबल पर बिल्कुल अनोखा एक्सपीरियंस के लिए शुरू किया था।