फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: यूरोपियन यूनियन के कई देश भेजेंगे बड़ी संख्या में जीवन रक्षक उपकरण

Mon, 03 May 2021 10:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेक्स, अमर उजाला, बर्लिन

सार

भारत में कोरोना के बिगड़ते हालात से निपटने के लिए यूरोपियन यूनियन के कई देश आगे आए हैं। वे बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलिंडर, वेंटिलेटर आदि भेजेंगे। 
 
विज्ञापन
यूरोपीय संघ - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी कोरोना लहर के कारण भारत में बेकाबू हुए हालात से निपटने व कोरोना से जंग के लिए यूरोपियन यूनियन के कई देश आगे आए हैं। वे बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलिंडर, वेंटिलेटर, दवाइयां, इंजेक्शन आदि की और खेप भेजेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को ईयू की नागरिक संरक्षण प्रणाली ने भारत के लिए अतिरिक्त मदद भेजने का निर्णय लिया। भारत जबर्दस्त कोरोना लहर का सामना कर रहा है। पिछले सप्ताह यूरोपियन यूनियन ने आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लक्जमबर्ग के मदद के प्रस्ताव का समर्थन किया था।



यूरोपियन यूनियन ने बताया कि पुर्तगाल, स्वीडन,  फ्रांस, इटली, आस्ट्रिया, फिनलैंड व अन्य सदस्य देश भारत के आपात चिकित्सा आपूर्ति जुटा रहे हैं। चेकस्लोवाकिया, डेनमार्क, स्पेन, नीदरलैंड्स व जर्मनी के अतिरिक्त आपात चिकित्सा पैकेज को ईयू की प्रणाली के तहत भेजने का प्रस्ताव किया गया है। इनमें चेकस्लोवाकिया से 500 ऑक्सीजन सिलिंडर्स, डेनमार्क से 53 वेंटिलेटर्स, स्पेन से 119 कंसंट्रेटर्स, 30 हजार वॉयल रेमडेसिविर इंजेक्शन, नीदरलैंड्स से 516 वेंटिलेटर्स और जर्मनी से एक ऑक्सीजन जनरेटर शामिल है।  अमेरिका व रूस के अलावा ईयू के देश पहले भी भारत को राहत व बचाव सामग्री की बड़ी खेप भेज चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें