फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी डाक सेवा के कामकाज में बदलावों को पलटने वाला बिल पास

Mon, 24 Aug 2020 12:56 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी संसद - फोटो : iStock
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डाक के जरिये मतदान के लेकर मचे सियासी घमासान के बीच संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने उस बिल को पारित कर दिया, जो हाल में डाक सेवा के कामकाज में किए बदलावों को पलट देगा और चुनाव से पहले उसे 25 अरब डॉलर की राशि देने का प्रावधान रखेगा। 

विज्ञापन


बिल के पक्ष में 257 वोट पड़े वहीं, विरोध में 150 मत पड़े। बिल प्रतिनिधि सभा से पारित हो गया है, लेकिन रिपब्लिकन के बहुमत वाले सीनेट में रुक सकता है। रिपब्लिकन पार्टी के 24 से अधिक सांसदों ने राष्ट्रपति के रुख के विपरीत बिल के पक्ष में मतदान किया।


इस पर व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिल पर वीटो करेंगे। ट्रंप ने मतदान से पहले ट्वीट किया, यह एक और छलावा है। हमारी सरकार डाक सेवा के लिए अतिरिक्त धनराशि नहीं देना चाहती है।
विज्ञापन


वहीं, रिपब्लिकन सांसदों के विरोध को स्टंट बताते हुए प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने मतदान नहीं कराने की उनकी मांग को खारिज कर दिया। नैंसी ने कहा, राष्ट्रपति जो कह रहे हैं उस पर ध्यान मत दीजिए, क्योंकि यह सब मतदान को दबाने के लिए है। डाक सेवा अमेरिकी लोगों को जोड़ने वाला देश का खूबसूरत धागा है। मतदाताओं को राष्ट्रपति की चेतावनियों की अनदेखी करनी चाहिए।

गौरतलब है कि डाक पत्र देरी को लेकर मचे हंगामे ने देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के वक्त डाक विभाग को मुख्य चर्चा में ला दिया है। ऐसी उम्मीद है कि कोरोना संकट के चलते लाखों लोग राष्ट्रपति चुनाव में डाक के जरिये मतदान का विकल्प चुन सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें