फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron variant: ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों का असर, विश्व आर्थिक मंच की बैठक टली

Mon, 20 Dec 2021 06:13 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस

सार

ओमिक्रॉन के प्रकोप को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच विश्व आर्थिक मंच ने स्विट्जरलैंड के दावोस में अपनी वार्षिक बैठक को स्थगित करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
WEF - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दावोस के स्विस माउंटेन रिसॉर्ट में होने वाले विश्व आर्थिक मंच की बैठक को कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण टाल दिया गया है। रॉयटर्स के हवाले से यह खबर आई है। 

विज्ञापन


दावोस में होनी थी बैठक 
विश्व आर्थिक मंच ओमिक्रॉन के प्रकोप को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस में अपनी वार्षिक बैठक को स्थगित कर रहा है। बैठक 17-21 जनवरी 2022 के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में होने वाली थी। अब गर्मियों की शुरुआत में इसके आयोजन की योजना बनाई गई है। 
 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने कहा कि इसके बजाय इसमें शामिल होने वाले देश स्टेट ऑफ द वर्ल्ड सत्रों की एक हेडलाइन श्रृंखला में शामिल होंगे, जिसमें वैश्विक नेताओं को एक साथ लाकर दुनिया की सबसे अधिक दबाव वाली चुनौतियों के समाधान को आकार देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें