दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के बीच बड़ी जद्दोजहद के बाद अमेरिका के एक चिड़ियाघर में एक बेहद बुजुर्ग मादा पांडा मेई जियांग ने शावक को जन्म दिया है। बुजुर्ग मादा पांडा और तीन बच्चों की मां है। इसके तीनों बच्चे वाशिंगटन और बीजिंग के बीच हुए समझौते के तहत इस समय चीन में हैं। अमेरिका और चीन के तनाव का इन पांडा शावकों पर कोई प्रभाव नहीं है।
कोरोना के कारण कृत्रिम गर्भाधान के जरिये प्रक्रिया पूरी हुई
अमेरिका में कोरोना के बढ़ते खतरे के कारण चलते बुजुर्ग मादा पांडा मेई जियांग को कृत्रिम गर्भाधान के जरिये इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। अमेरिका में 14 मार्च को पूरे चिड़ियाघर को बंद करने के बाद यह प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान चिड़ियाघर की प्रवक्ता पामेला बेकर-मस्सन ने कहा कि इस प्रक्रिया के बाद शावक के जन्म तक बहुत सावधानी बरती गई। अमेरिका में राष्ट्रीय चिड़ियाघर सीमित रूप से आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन मेई जियांग और उसके शावक को अभी लोगों की नजरों से दूर रखा जा रहा है।
राष्ट्रीय चिड़ियाघर और संरक्षण जीवविज्ञान संस्थान के निदेशक स्टीव मोनफोर्ट ने कहा कि विशाल पांडा दुनिया का एक लुप्त प्राय: वन्यजीव है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस अनमोल शावक का जन्म चकित करने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी रोमांचित हूं। भावुक मोनफोर्ट ने कहा कि 22 वर्षीय मेई जियांग काफी बुजुर्ग पांडा है। इसलिए उसकी मां बनने की संभावना बेहद कम थी, लेकिन हम उसे उसकी प्रजातियों के अस्तित्व में योगदान करने के लिए एक अवसर देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में सफलतापूर्वक जन्म देने वाला सबसे पुराना विशालकाय पांडा है।