फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद में पीएम टेरीजा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

Wed, 19 Dec 2018 04:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन में विपक्ष के नेता जेरेमी कोरबिन ने प्रधानमंत्री टेरीजा मे के खिलाफ संसद में गैर बाध्यकारी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री मे ने सांसदों से कहा था कि इस तरह बार-बार मतदान कराने से नए साल में उनके ब्रेक्जिट समझौते पर होने वाले मतविभाजन में और देरी होगी। मे ने कहा कि सौदे को लेकर पर मतदान 14 जनवरी से शुरू हो रहे हफ्ते में होगा। हार की आशंका के बीच 11 दिसंबर को निर्धारित मतदान को टाल दिया गया था। 

विज्ञापन


लेबर पार्टी के नेता कोरबिन ने संसद में प्रस्ताव रखने से पहले सोमवार को सांसदों से कहा, ‘अर्थपूर्ण मतदान के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स को अनुमति देने में असफल रहीं प्रधानमंत्री में इस सदन को कोई विश्वास नहीं है।’ कोरबिन ने कहा कि इस हफ्ते मतदान सुनिश्चित कराने के लिए मेरे हिसाब से यही कदम एकमात्र रास्ता था। सरकार को इस गैर बाध्यकारी मतदान पर सहमत होना होगा और अगर यह सफल हो भी जाए तो भी मे के लिए पद छोड़ना अनिवार्य नहीं होगा। 

मालूम हो कि इससे पहले पिछले सप्ताह ही टेरीजा मे ने अपने कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों की तरफ से पेश अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ जीत हासिल की थी। ब्रिटेन को अगले साल 29 मार्च को यूरोपीय यूनियन से पूरी तरह से अलग होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें