आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों तरफ से संघर्ष अब तक 2100 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इस्राइल के रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस का कहना है कि इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं 27 सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।
घायलों की संख्या बढ़ती जा रही
तीन लाख जवानों को देश की रक्षा का जिम्मा
सोशल मीडिया एक्स पर प्रवक्ता ने लाइव आकर कहा कि हमने हथियारों से लैस जवानों को सीमा की सुरक्षा में लगा दिया है। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े तीन लाख जवानों को देश की रक्षा का जिम्मा सौंपा है। वे लोग गाजा पट्टी के पास पहुंच गए हैं और आतंकियों के हमलों को असफल करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए इस्राइल सरकार तैयार है कि संघर्ष के अंत में हमास के पास कोई सैन्य क्षमता नहीं बचेगी, जिससे वह इस्राइली नागरिकों को धमकी दे सकें।
आवासीय इमारत नहीं, हमास का ठिकाना था
इससे पहले आज हमास पर अपने हवाई हमले को जारी रखने हुए आईडीएफ ने कहा कि उसने गाजा पट्टी के अल फुरकान में आतंकवादी समूह के 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास द्वारा किए गए हमले के पीछे का मास्टमाइंड दइफ है। दइफ के पिता के घर पर भी हमले किए गए हैं।
अबतक 2100 लोगों की मौत
आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। जहां पश्चिमी देशों ने अब इस संघर्ष में इस्राइल का साथ दिया है, तो वहीं पश्चिमी एशिया के कई देशों ने हमास के कदम का समर्थन किया है। इस बीच दोनों तरफ से संघर्ष अब तक 2100 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। जहां इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा की मौत हुई है तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के वार से 900 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।