फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोम : पोप फ्रांसिस के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार कार्डिनल जॉर्ज पेल का निधन, बाल यौन शोषण के दोषी पाए गए थे

Wed, 11 Jan 2023 08:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

कार्डिनल जॉर्ज पेल  पोप फ्रांसिस सोलहवें के वरिष्ठ सलाहकार थे और वह 1990 के दौर में यहां चर्च में गायन करने वाले समूह के दो बच्चों के शोषण के जुर्म में दोषी ठहराए गए थे। 
विज्ञापन
कार्डिनल जॉर्ज पेल का निधन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोप फ्रांसिस के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार कार्डिनल जॉर्ज पेल का इटली की राजधानी रोम में निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की आयु में अंतिम सांस ली। चर्च के अधिकारियों के मुताबिक कूल्हे की सर्जरी के बाद दिल की गंभीर बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। कार्डिनल पेल ने पोप के शीर्ष सहयोगियों में से एक बनने से पहले मेलबर्न और सिडनी दोनों के आर्कबिशप के रूप में कार्य किया था।

विज्ञापन


कार्डिनल जॉर्ज पेल यौन शोषण के दोषी पाए गए थे, बाद में आरोप मुक्त हो गए थे
निधन से पहले कार्डिनल जॉर्ज पेल विवादों में रहे थे। दरअसल, वे बाल यौन शोषण के दोषी पाए जाने के बाद जेल में छह साल की सजा काट रहे थे। उनपर दो किशोर लड़कों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा था। जिसके बाद अदालत में वे दोषी साबित हो गए थे। हालांकि बाद में उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

मार्च 2019 में मिली थी सजा
पोप फ्रांसिस के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार 77 वर्षीय पेल को  दिसंबर 2018 में एक न्यायाधीश ने दोषी करार दिया था। इसके बाद मार्च 2019 में छह साल की सजा दी गई थी। काउंटी कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीटर कीड ने सजा सुनाते हुए दो बच्चों के शोषण में पेल के अपराध को ‘पीड़ितों पर बिना किसी शर्म और जबरन यौन हमला करना’ करार दिया।  मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पेल ने पीड़ितों के विश्वास को तोड़ा और अपनी शक्ति का इस्तेमाल किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें