फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पत्नी मेलानिया की बॉडी डबल के साथ यात्रा करने के दावे पर आया ट्रंप का जवाब

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 14 Mar 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दावा किया जा रहा था कि वह काम से संबंधित यात्राओं पर अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की बॉडी डबल को लेकर जाते हैं। इसपर बुधवार को जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा है कि ऐसा नहीं है।


 




इस दावे में कहा जा रहा था कि ट्रंप के साथ मेलानिया की बॉडी डबल चश्मा लगाती है और मेलानिया जैसे ही कपड़े पहनती है ताकि कोई उसे पहचान ना पाए। दावे में ये भी कहा जा रहा है कि बीते हफ्ते अलबामा के दौरे पर वे मेलानिया की बॉडी डबल को ही लेकर गए थे।


कई दिनों बाद ट्रंप ने इस खबर को गलत बताया है। उनका कहना है कि इस फेक खबर में मेलानिया की तस्वीरों को फोटोशॉप किया गया है। 


मिलेनिया के बॉडी डबल वाली बात 2017 से ही की जा रही है। एक अमेरिकी टीवी शो में भी कहा गया कि अलबामा में ट्रंप के साथ मेलानिया की उपस्थित को लेकर इंटरनेट पर काफी सर्च भी किया गया। मेलानिया की प्रवक्ता स्टेफेनी ग्रीशम ने इसे शर्मनाक बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next