फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की शान: पेरिस के एफिल टॉवर की लंबाई 6 मीटर और बढ़ी, जानिए ये कैसे हुआ  

Tue, 15 Mar 2022 06:04 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

निर्माण के दौरान एफिल टॉवर ने दुनिया में सबसे ऊंची मानव निर्मित संरचना के तौर पर वॉशिंगटन स्मारक को पीछे छोड़ दिया था। इसे देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। 
विज्ञापन
एफिल टॉवर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस स्मारक के शीर्ष पर एक नया डिजिटल रेडियो एंटीना लगाए जाने के बाद मंगलवार को एफिल टॉवर 6 मीटर (19.69 फीट) और ऊंचा हो गया। 19वीं शताब्दी के अंत में गुस्ताव एफिल द्वारा निर्मित टॉवर मंगलवार को हेलीकॉप्टर द्वारा डीएबी + (डिजिटल ऑडियो) एंटीना लगाए जाने के बाद अब 330 मीटर ऊंचा हो गया है। 

विज्ञापन


पर्यटकों के आकर्षण का खास केंद्र
निर्माण के दौरान एफिल टॉवर ने दुनिया में सबसे ऊंची मानव निर्मित संरचना के तौर पर वॉशिंगटन स्मारक को पीछे छोड़ दिया था। यह चार दशकों तक सबसे ऊंची मानव निर्मित संरचना रही जब तक कि 1929 में न्यूयॉर्क शहर में क्रिसलर बिल्डिंग नहीं बनी थी। ट्रिप एडवाइजर के अनुसार, लोहे की जालीदार मीनार एफिल टॉवर दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है।

हालांकि, 100 से अधिक वर्षों से इसका उपयोग प्रसारण के लिए भी किया जा रहा है। इसके शिखर की ऊंचाई लगातार बदल रही है क्योंकि पुराने हो रहे एंटीना को बदला जा रहा है। लाइव टेलीविज़न प्रसारण में हेलीकॉप्टर को टॉवर के ऊपर बेस पर एंटीना को लगाए हुए दिखाया गया। कर्मचारियों ने इसे 10 मिनट से भी कम समय तक चलने वाले अभियान में पूरा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें