फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी एजेंसी का दावा-जूतों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, स्वास्थ्यकर्मियों को ध्यान रखने की सलाह 

Mon, 13 Apr 2020 05:04 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभी तक हाथों को अच्छे से धोने और मुंह को ढंकने पर ही जोर दिया जा रहा है। मगर अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने एक अध्ययन में दावा किया है कि जूतों के सोल से भी संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन


इसी वजह से कोरोना से लड़ने में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को खासतौर से अपने जूतों को भी अच्छे से साफ रखने की सलाह दी गई है। अमेरिकी एजेंसी 'सेंटर फॉर डिसेज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन' ( CDC) के जर्नल में छपे अध्ययन के मुताबिक शोधकर्ताओं ने चीनी शहर वुहान के अस्पताल से फर्श और हवा के भी सैंपल लिए। 

अध्ययन में पाया गया कि आईसीयू में तैनात आधे से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों के जूतों के सोल में कोरोना वायरस मौजूद था। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई कि अस्पताल के फर्श पर 100 फीसदी पॉजिटिव रेट था जबकि वहां कोई मरीज नहीं गया था। वहां सिर्फ स्वास्थ्यकर्मी ही गए थे।   
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने लिखा, 'मेडिकल स्टाफ के जूतों का सोल भी संक्रमण फैलाने का वाहक हो सकता है। हम यह सिफारिश करते हैं कि बाहर निकलने से पहले उन्हें अपने जूतों को अच्छे से संक्रमण से मुक्त करना चाहिए।'

ऐसे कर सकते हैं साफ जूते 
विशेषज्ञों ने हालांकि जूतों को अच्छे से साफ करने का कोई सटीक तरीका तो नहीं बताया है, लेकिन एक नर्स का वायरल हुआ टिकटॉक वीडियो इस बारे में थोड़ी जानकारी दे सकता है। यह नर्स अपने जूतों को रातभर ब्लीच में डालकर उसे साफ करती दिख रही है। इसके अलावा कपड़े व कैनवस शूज को वॉशिंग मशीन में साफ किया जा सकता है। 

कपड़ों को धोने के लिए दिशानिर्देश
ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने कपड़ों को अच्छे से साफ करने के लिए दिशानिर्देश दिए हैं। उनके मुताबिक कपड़ों को 140 डिग्री के उच्च तापमान पर धोना चाहिए। इस दौरान ब्लीच का इस्तेमाल कर ज्यादा बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं। वायरस को मारने के लिए ब्लीच एक बेहतर उपाय है। 

यह तरीका भी अपना सकते हैं 
चमड़े या अन्य फैब्रिक के जूतों के सोल को सामान्य बर्तन धोने के साबुन या हैंडवॉश और पानी से भी साफ किया जा सकता है। मगर ध्यान रखें कि पानी से चमड़े को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए 70 फीसदी एल्कोहल को पानी में मिलाकर घोल बना लें और इससे जूतों को साफ किया जा सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें