फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद और धरती के बीच से कल गुजरेगा क्षुद्रग्रह, जानिए इसके टकराने की कितनी है संभावना

Mon, 31 Aug 2020 03:12 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • अगले 10 वर्षों तक नहीं दिखेगा ऐसा अद्भुत दृश्य
  • एक चक्कर पूरा करने में लगाता है 1.14 वर्ष का समय
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले महीने में एक सितंबर को 20-40 मीटर चौड़ा क्षुद्रग्रह 2011 ES4 धरती के करीब से गुजरेगा। इसकी दूरी पृथ्वी से फिलहाल 1.2 लाख किलोमीटर आंकी गई है यानी यह धरती और चांद के बीच में काफी करीब होगा। लेकिन इसके धरती से टकराने की संभावना न के बराबर है। नासा के मुताबिक, इस क्षुद्रग्रह की सापेक्ष गति लगभग 8.16 किलोमीटर प्रति सेकंड है। अगले एक दशक तक पृथ्वी के पास से गुजरने वाले क्षुद्रग्रहों में से यह सबसे पास से गुजरेगा।

विज्ञापन


साल 2011 में इस क्षुद्रग्रह की खोज हुई थी। उस समय वैज्ञानिक केवल इस पर चार दिन तक नजर रख पाए थे। यह अपना एक चक्कर पूरा करने में 1.14 साल का समय लगाता है। धरती के साथ इसकी कक्षा सिर्फ 9 साल में एक बार इसे हमारे करीब लाती है। हालांकि, इसका मार्ग फिर भी काफी अलग होगा और इससे पृथ्वी या उससे जुड़ी किसी आर्टिफिशल सैटेलाइट को खतरा नहीं है।

नासा के जेट लैबोरेटरी के आंकड़ों के मुताबिक, यह क्षुद्रग्रह 1987 से 8 बार पृथ्वी के करीब से गुजरा है, लेकिन इस बार यह अब तक सबसे पास से गुजरेगा।

इससे पहले यह 2011 में 13 मार्च को पृथ्वी के सबसे नजदीक से होकर गुजरा था। उस समय यह पृथ्वी से 4,268,643 किलोमीटर दूर से गुजरा था। इस बार यह केवल 29376 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। आधिकारिक तौर पर इस क्षुद्रग्रह का नाम 2011 ईएस3 है। बताया जा रहा है कि केवल 2032डीबी नाम का क्षुद्रग्रह इसी दूरी से पृथ्वी के पास से साल 2032 में गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें