फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIS: सुनीता विलियम्स ने स्पेस से भेजी शुभकामनाएं, साथियों के साथ मनाएंगी 'थैंक्सगिविंग डे'; देखें वीडियो

Thu, 28 Nov 2024 11:21 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

करीब छह महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी क्रू सदस्यों ने स्पेस से थैंक्सगिविंग की शुभकामनाएं दी है। 5 जून से सुनीता विलियम्स और बैरी 'बुच' विल्मोर अंतरिक्ष में तैनात हैं। शुरुआत में ये सभी आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, जिसे फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से दी थैंक्सगिविंग की शुभकामनाएं - फोटो : X / @NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब छह महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी क्रू सदस्यों ने स्पेस से थैंक्सगिविंग की शुभकामनाएं दी है। सभी ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसे अंतरिक्ष कंपनी नासा की तरफ से साझा किया गया है। इसमें सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया है कि वे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहते हुए थैंक्सगिविंग मनाएंगे।
विज्ञापन


स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों की दावत
वीडियो में बताया गया कि, अंतरिक्ष यात्रियों की टीम स्मोक्ड टर्की, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, बटरनट स्क्वैश और मसालेदार सेबों से बनी विशेष रूप से तैयार की गई दावत में हिस्सा लेगी। यह उत्सव अंतरिक्ष यात्रियों की तरफ से स्पेस स्टेशन में रहते हुए छुट्टी मनाने, रिश्तों को मजबूत करने और पृथ्वी से दूर होने के बावजूद परंपराओं को संरक्षित करने की लंबे समय से चली आ रही परंपरा को कायम रखता है।

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों का वीडियो किया जारी
नासा ने बुधवार को फुटेज जारी की जिसमें सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मियों को उनकी छुट्टियों की व्यवस्थाओं, जिसमें उनकी निर्धारित गतिविधियां और नियोजित भोजन शामिल हैं, पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है। इस फुटेज में सुनीता विलियम्स को संदेश देते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन




स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों ने दी शुभकामनाएं
'अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अभिवादन। हमारा क्रू हमारे दोस्तों, परिवार और पृथ्वी पर हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को हैप्पी थैंक्सगिविंग कहना चाहता है।' उनके सहयोगी ने स्मोक्ड टर्की, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, बटरनट स्क्वैश, सेब और मसाले से युक्त उनके विशेष अंतरिक्ष-अनुकूल खाद्य पदार्थों के बारे में बताया। इसके साथ ही वो अपने परिवार वालों के साथ वीडियो कॉल पर बात भी करेंगे। बता दें कि 5 जून से सुनीता विलियम्स और बैरी 'बुच' विल्मोर अंतरिक्ष में तैनात हैं। शुरुआत में ये सभी आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, जिसे फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

क्या है थैंक्सगिविंग डे?
अमेरिका और कनाडा समेत कई देशों में सालाना छुट्टी के तौर पर थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन 1863 में इसे नेशनल हॉलीडे घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें