फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: रूस पर लगाए गए नए ब्रिटिश प्रतिबंधों के बाद बोले जेलेंस्की- धन्यवाद ब्रिटेन, सिर्फ दबाव ही करेगा काम

Wed, 21 May 2025 09:14 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन और यूरोपीय संघ को शुक्रिया कहा है। दरअसल, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने रूस पर कई नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके बाद जेलेंस्की ने कहा कि, रूस पर शांति के लिए सिर्फ दबाव ही काम करेगा।
विज्ञापन
वोलोडिमीर जेलेंस्की, यूक्रेनी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर ब्रिटेन की तरफ से लगाए गए नए प्रतिबंधों के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे रूस पर शांति के लिए दबाव बनाने में मदद मिलेगी। जेलेंस्की ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की और इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय है कि सभी देश मिलकर रूस पर दबाव बनाएं, खासतौर से अमेरिका को भी और कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि युद्ध को रोका जा सके और स्थायी शांति स्थापित हो सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जी-7 और दुनिया बचाने का भ्रम: सात अमीर देश मिलकर करें 200 देशों का भाग्य निर्धारण! क्या यह जड़ मानसिकता नहीं?

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से बात की। मैंने उन्हें नए ब्रिटिश प्रतिबंधों के लिए धन्यवाद दिया, जो रूस पर शांति के लिए दबाव बनाते हैं। सिर्फ प्रतिबंध ही रूस को रुकने पर मजबूर कर सकती है। आज हमें ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन से कड़े प्रतिबंध देखने को मिले हैं, और अच्छा होगा अगर अमेरिका भी साथ दे।' जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूरोपीय देश आगे भी रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने इन सबको एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया जो युद्ध को रोकने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन




ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के नए प्रतिबंध
  • ब्रिटेन ने 100 नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें रूस के बैंक, तेल कारोबार, हथियार सप्लाई और प्रचार तंत्र से जुड़े संस्थानों को निशाना बनाया गया है।
  • यूरोपीय यूनियन ने भी अब तक का सबसे बड़ा और 17वां प्रतिबंध पैकेज पास किया है, जिसमें रूस की सेना को मिलने वाली तकनीक को पूरी तरह से काटने की कोशिश की गई है।
  • ब्रिटेन ने रूसी तेल ले जाने वाले छिपे हुए जहाजों के 18 और जहाजों पर भी रोक लगाई है।


किन-किन को निशाना बनाया गया?
  • 46 रूसी बैंक और वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबंध, जो रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को मदद पहुंचा रहे हैं।
  • सोशल डिजाइन एजेंसी (एसडीए) के 14 और सदस्यों पर रोक, जो रूस की ओर से दुनिया भर में झूठा प्रचार करने का काम कर रहे हैं।
  • सेंट पीटर्सबर्ग करेंसी एक्सचेंज और रूसी जमा बीमा एजेंसी पर भी कड़ी कार्रवाई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - US: ट्रंप की विदेश नीति का रुबियो ने किया बचाव; रूस पर बोले- शांति वार्ता रुकने पर नए प्रतिबंधों पर होगा विचार

अमेरिका से भी कार्रवाई की अपेक्षा
जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी हाल ही में बात की है और इस बातचीत को भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि सहयोगी देशों का समूह के साथ मिलकर वे शांति की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। 'मैं और कीर स्टार्मर यूक्रेन की डिप्लोमैटिक रणनीति और संभावित बैठकों पर भी चर्चा कर रहे हैं, जिनसे युद्धविराम और स्थायी शांति की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने तय किया है कि हम लगभग रोजाना संपर्क में रहेंगे। धन्यवाद ब्रिटेन!'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें