फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में हादसा: फुकेट में लगी भीषण आग, आसपास की कई इमारतों में फैली; 11 लोगों की मौत

Mon, 16 Nov 2026 10:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

थाईलैंड में एक इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
थाईलैंड में अग्निकांड में 11 की मौत - फोटो : एक्स/@ThaiEnquirer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड के फुकेट में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी, उस इमारत में गाड़ियां किराए पर देने का बिजनेस था और आग तेजी से आसपास की इमारतों में भी फैल गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया, 'आज तड़के फुकेत के पातोंग में लगी भीषण आग के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है और 36 लोग घायल हो गए। यह आग सुबह करीब 03:20 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड पर स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी और आसपास की इमारतों तक फैल गई। दमकलकर्मियों ने लगभग 40-50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।'

पुलिस ने बताया कि मरने वालों या घायलों में कोई पर्यटक नहीं है। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। करीब चार महीने पहले बैंकॉक के एक बार में भी आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें