फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand: बैंकॉक के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, अफरा-तफरी मची; तीन लोगों की मौत और तीन के घायल होने की खबर

Tue, 03 Oct 2023 05:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

बैंकॉक में मंगलवार को एक बड़े शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी बैंकॉक में मंगलवार को एक बड़े शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया कि शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मध्य बैंकॉक के मॉल के अंदर गोलियां चलने की खबर मिलने के बाद वहां पहुंची।

विज्ञापन


 

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बच्चों सहित लोग सियाम पैरागॉन मॉल के दरवाजों से बाहर भागते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 

स्थानीय प्रसारक 'चैनल-3' ने बताया कि मॉल के एक बाथरूम से अंदर गोलियों जैसी आवाजें सुनाई दीं। थाईलैंड की प्रधानमंत्री सरेथा थाविसिन ने कहा कि वह घटना के विवरण का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में एक 14 वर्षीय संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया गया है। 

महानगर पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, एक 14 वर्षीय संदिग्ध बंदूकधारी को गिरफ्तार किया गया है। सियाम पैरागॉन मॉल में हुई घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। आपातकालीन सेवाओं ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक पुलिस अधिकरारी फर्श पर लेटे हुए एक व्यक्ति को पकड़ रहा है और हथकड़ी लगा रहा है। 
विज्ञापन

थाईलैंड में बंदूक हिंसा नई बात नहीं है। पिछले साल एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने बंदूक और चाकू से हमले में एक नर्सरी में 22 बच्चों की हत्या कर दी थी, जबकि 2020 में एक सैनिक ने कम से कम 29 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 57 को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें