फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड: अदालत में सुनवाई के दौरान हमलावर ने की अंधाधुंध गोलीबारी, तीन की मौत

Wed, 13 Nov 2019 01:45 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाईलैंड की एक अदालत में सुनवाई के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को उत्तराधिकार विवाद से संबंधित सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में गोलीबारी हुए दो अधिवक्ताओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


चंथाबुरी की प्रांतीय अदालत में एक विवाद पर जारी सुनवाई के दौरान बंदूकधारी ने अदालत में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद अदालत के एक सुरक्षा गार्ड ने हमलावर को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

राष्ट्रीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता क्रिस्साना पत्तानाचारोएन ने बताया कि हमलावर समेत तीन लेागों की मौत हो गई जबकि अन्य हाथापाई में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मरने वालों में दो अधिवक्ता हैं और एक शूटर (हमलावर) है। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि अदालत कक्ष का झगड़ा घातक क्यों हुआ।
विज्ञापन


पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की गई है। अदालत कक्ष की खून सनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना बैंकाक से 250 किलोमीटर दूर हुई है। थाईलैंड में बड़ी संख्या में लोगों के पास बंदूकें हैं और आपसी विवाद, प्रेम विवाद और व्यापारिक शत्रुता जैसे छोटे छोटे विवादों में अक्सर गोलियां चलती रहती हैं ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें