फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड : भारतीयों में लोकप्रिय बैंकाक में आग लगने से एक नाईटक्लब हुआ बर्बाद 

Tue, 14 Sep 2021 04:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बैंकाक

सार

यह क्लब भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते ‘नशा क्लब’ बंद था।
विज्ञापन
बैंकाक नाईटक्लब में आग - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में समुद्र के किनारे स्थित रिजॉर्ट ‘पट्टाया’ में आग लगने से एक नाईटक्लब बर्बाद हो गया। यह क्लब भारतीय पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। पट्टाया की सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख सुप्तवी ओंगनोंयांग ने कहा कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते ‘नशा क्लब’ बंद था। सुप्तवी ने बताया कि आग ‘नशा क्लब’ से शुरू हुई और आसपास फैल गई जिससे कई ढांचों को नुकसान हुआ। आग पर काबू पाने में दो घंटे का समय लगा। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें