संवैधानिक अदालत ने बुधवार को पीएम पद के उम्मीदवार पिटा लिमजारोएनराट के खिलाफ एक मामला स्वीकार करते हुए उन्हें संसद से अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह 14 मई को हुए चुनाव में भाग लेने के लिए अयोग्य थे।
थाईलैंड में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पिटा लिमजारोएनराट (Pita Limjaroenrat) को अदालत से बड़ा झटका लगा है। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने पिटा लिमजारोएनराट को संसद से अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
संवैधानिक अदालत ने बुधवार को पीएम पद के उम्मीदवार पिटा लिमजारोएनराट के खिलाफ एक मामला स्वीकार करते हुए उन्हें संसद से अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह 14 मई को हुए चुनाव में भाग लेने के लिए अयोग्य थे। पिटा बुधवार को प्रधानमंत्री पद के लिए संसद में होने वाली वोटिंग में उम्मीदवार थे। उन्होंने तर्क दिया है कि एक मीडिया कंपनी के शेयरों का मालिक होना चुनाव नियमों का उल्लंघन नहीं है।
अदालत ने एक बयान में कहा, उनके पास जवाब देने के लिए 15 दिन का समय है। चुनाव जीतने वाली पिटा की मूव फॉरवर्ड पार्टी (Move Forward Party) ने कहा कि निलंबन से प्रधानमंत्री पद के लिए पिटा के नामांकन पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। पार्टी ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी राजनेता उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
42 वर्षीय पिटा अमेरिका से पढ़े-लिखे हैं और एक उदारवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनको अगले प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन पाने के लिए द्विसदनीय संसद के आधे से अधिक सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। लेकिन उन्हें अपनी पार्टी की सत्ता-विरोधी महत्वाकांक्षाओं के विपरीत सेना के उग्र प्रतिरोध पर काबू पाना होगा। पिछले सप्ताह सेना द्वारा नियुक्त सीनेट की ओर से प्रधानमंत्री पद पर संयुक्त मतदान में रोक लगाए जाने के बाद वह अपनी प्रारंभिक दावेदारी हार गए थे।