फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: क्या अब फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने वाले हैं मस्क? ट्वीट ने दिए ये संकेत

Wed, 17 Aug 2022 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मस्क ने आज सुबह एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, यह बहुत ही स्पष्ट है कि मैं आधा रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करता हूं और आधा डेमोक्रेटिक पार्टी का। इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहा हूं, आपका स्वागत है।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहने वाले एलन मस्क ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि वह इंग्लिस फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे हैं। उनके इस ट्वीट के बाद मानों इंटरनेट पर भूचाल आ गया। ट्विटर पर हर किसी में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि क्या वाकई टेस्ला चीफ इस फुटबॉल क्लब को खरीदने वाले हैं। 

 

दरअसल, मस्क ने आज सुबह एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, यह बहुत ही स्पष्ट है कि मैं आधा रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करता हूं और आधा डेमोक्रेटिक पार्टी का। इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहा हूं, आपका स्वागत है।  मस्क के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कई सवाल दागे। 

विज्ञापन


सौदे को लेकर कितने गंभीर, पता नहीं
एलन मस्क इस तरह के ट्वीट अक्सर करते रहते हैं, जो चर्चा का विषय बनते हैं। इसलिए, उन्होंने ट्विटर पर तो मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने का एलान तो कर दिया, लेकिन खुद यूजर्स इस बार पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और न ही एलन मस्क ने इस बारे में कुछ और लिखा है, जिससे पता चले कि वे इस सौदे के लिए कितना गंभीर हैं। 
 

हाल ही में ट्विटर से तोड़ा था सौदा 

एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया साइट ट्विटर से भी सौदा तोड़ लिया था। पहले उन्होंने ट्विटर के साथ एक बड़ी डील करी थी। हालांकि, बाद में इस डील से वह बाहर हो गए। इसको लेकर ट्विटर ने मस्क पर एक मुकदमा भी दायर किया है। ट्विटर ने कहा है कि अरबपति मस्क स्पैम खातों का इस्तेमाल सौदे से बाहर निकलने के बहाने के रूप में कर रहे हैं।

विज्ञापन

नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ला सकते हैं मस्क
ट्विटर के साथ चल रही कानूनी लड़ाई के बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क जल्द ही अपना नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com लॉन्च कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद वह इस डील से पीछे हट गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि एलन मस्क ट्विटर से डील पर विवाद होने के कारण ही नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म के नाम की खुद मस्क ने घोषणा की है। 10 अगस्त को एक प्रशंसक ने मस्क से सवाल किया था कि ट्विटर डील नहीं होती है तो वो खुद का सोशल प्लेटफॉर्म बनाने के बारे में सोच सकते हैं? इसके जवाब में मस्क में कहा,- X.com। हालांकि उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें