फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: अब तालिबान से दोस्ती पड़ रही महंगी, पाकिस्तान में आतंकी हमलों में 51 फीसदी तक हुई बढ़ोतरी

Thu, 20 Oct 2022 02:30 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

पीआईपीएस की रिपोर्ट के मुताबिक काबुल में तालिबानी शासन आने के बाद से  पाकिस्तान में 15 अगस्त 2021 से 14 अगस्त 2022 के बीच पाकिस्तान में 250 आतंकवादी हमले हुए जिनमें 433 लोगों की जान गई और 719 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता स्थापित करने में मदद करना अब भारी पड़ रहा है। दरअसल,  स्थानीय थिंक टैंक की रिपोर्ट में जो बातें सामने आई हैं उसने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं की संख्या में 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  

विज्ञापन


बीते एक साल में 250 आतंकी हमले, 433 लोगों की गई जान
पाक इंस्टीट्यूट ऑफ पीस स्टडीज (पीआईपीएस) की ‘अफगानिस्तान की स्थिति और पाकिस्तान की नीतिगत प्रतिक्रिया’ विषय पर जारी रिपोर्ट में कहा गया पाकिस्तान के लिए काबुल में आतंकवादी शासन का खतरा स्पष्ट हो गया है क्योंकि देश ने गत एक साल में आतंकवादी हमलों में अप्रत्याशित तौर पर 51 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। पीआईपीएस की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त 2021 से 14 अगस्त 2022 के बीच पाकिस्तान में 250 आतंकवादी हमले हुए जिनमें 433 लोगों की जान गई और 719 लोग घायल हुए।

खैबर पख्तूनख्वा के लोगों में भय और घबराहट का माहौल
थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हाल के महीने में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आंतकवादियों के अफगानिस्तान से वापसी की खबरों से खैबर पख्तूनख्वा के लोगों में भय और घबराहट का माहौल है। इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि आतंकवादियों की गतिविधियां खैबर पख्तूनख्वा के अहम स्थानों जैसे पेशावर, स्वात, दीर और टैंक में देखने को मिली है जो संकेत देता है कि उसका विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में निचले दीर जिले की पुलिस ने स्थानीय लोगों को परामर्श जारी कर मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अपनी सुरक्षा की व्यवस्था करने को कहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बेवजह यात्रा नहीं करने और लाइसेंसी हथियार साथ रखने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें