फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हमला: पाकिस्तान में आतंकी वारदात, छह सुरक्षाकर्मियों की मौत; 22 घायल 

Wed, 30 Mar 2022 12:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जिला पुलिस अधिकारी वकार अहमद ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में यह वारदात हुई है। यहां किले के अंदर स्थित एक सुरक्षा मुख्यालय पर जोरदार हमले हुए। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि, काफी देर तक सुनाई देती रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pak media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने सुरक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया है। इस हमले में कम से कम छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। वहीं 22 से ज्यादा घायल हैं। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधिकारी वकार अहमद ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में यह वारदात हुई है। यहां किले के अंदर स्थित एक सुरक्षा मुख्यालय पर जोरदार हमले हुए। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि, काफी देर तक सुनाई देती रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी रास्ते किए गए सील 
हमले के बाद आतंकियों की धरपकड़ के लिए टैंक जिले के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को शक है कि आतंकी अभी जिले में ही हैं। ऐसे में उनको पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें