फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया के नए सुल्तान का नाम घोषित, तेंगकु अब्दुल्ला शाह संभालेंगे सत्ता

Sun, 13 Jan 2019 12:22 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेंगकू अब्दुल्ला शाह - फोटो : AP
विज्ञापन

मलयेशिया के पहांग राज्य ने शनिवार को नए सुल्तान के नाम की घोषणा की। तेंगकु अब्दुल्ला शाह अपने पिता सुल्तान अहमद शाह की जगह लेंगे। इसके साथ ही तेंगकु अब्दुल्ला का मलयेशिया का अगला राजा बनने का रास्ता साफ हो गया है। रूसी सुंदरी के साथ शादी की खबरों के बाद मौजूदा राजा सुल्तान मोहम्मद वी ने रविवार को अपना पद त्याग दिया था।  

विज्ञापन


स्थानीय खबरों के मुताबिक, अगला राजा पहांग राज्य से ही बनना है। शासक परिषद 24 जनवरी को नए राजा का चयन करेगी और तेंगकु अब्दुल्ला का राजा बनना तय है। मलयेशिया में सांविधानिक राजशाही है। यहां हर साल देश की गद्दी पर शाह का चयन नौ राज्यों के सुल्तानों के बीच किया जाता है। 

इससे पहले, रविवार को मलयेशिया के राजा सुल्तान मोहम्मद वी (59) को दो साल के शासन के बाद ही अप्रत्याशित रूप से पद त्यागना पड़ा था। खबर है कि नवंबर में चिकित्सीय अवकाश के दौरान उन्होंने रूस की सुंदरी से शादी रचा ली थी। 1957 में ब्रिटिश से आजाद होने के बाद मलयेशिया के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी राजा को इस तरह से अपना पद त्यागना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें