फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: तेलंगाना के युवक की अमेरिकी पुलिस की गोली से मौत, परिवार से शव की वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

Thu, 18 Sep 2025 10:56 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

महबूबनगर जिला निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन कैलिफोर्निया के फ्लोरिडा कॉलेज में पढ़ने के लिए गए थे। वहीं नौकरी कर रहे थे।कमरे में साथ रह रहे लड़के से एसी को लेकर चाकूबाजी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजामुद्दीन को गोली मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में तेलंगाना के एक युवक की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। फ्लोरिडा के कॉलेज में पढ़ रहे भारतीय युवक का एक छात्र से झगड़ा हो जाने के बाद पुलिस ने उसको गोली मार दी। युवक के परिजनों ने भारत सरकार और विदेश मंत्री से बेटे का शव भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महबूबनगर जिला निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन फ्लोरिडा कॉलेज में पढ़ने के लिए गए थे। वहीं नौकरी कर रहे थे। मृतक के एक रिश्तेदार ने कहा कि हमें खबर मिली कि बच्चे की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और हमें जो बताया गया उसके अनुसार 10-15 दिनों से उसका कोई पता नहीं चला था और आज हमें यह जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि कमरे में साथ रह रहे लड़के से एसी को लेकर चाकूबाजी हुई। इस पर एक पड़ोसी ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने हाथ दिखाने के लिए कहा तो एक लड़के ने आदेश नहीं माना तो पुलिस ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। निजामुद्दीन के पिता मोहम्मद हसनुद्दीन ने कहा कि मैं विदेश मंत्री जयशंकर से अपील करता हूं कि मेरे बेटे का शव जल्द भारत वापस लाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें