फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता गुरदीप सिंह ने पाकिस्तान में ली सीनेटर की शपथ

Sat, 13 Mar 2021 05:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी नेता गुरदीप सिंह - फोटो : twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को सीनेटर के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वे पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन (सीनेट) में शामिल पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं। सिंह ने पाकिस्तानी सीनेट के लिए हुए चुनाव में अल्पसंख्यक सीट खैबर पख्तूनख्वा पर बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात देकर जीती।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ पार्टी से सिंह ने कहा, वे अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए करेंगे काम
गुरदीप सिंह को सदन में 145 में से 103 मत मिले थे, जबकि जमीयत उलेमा-ए इस्लाम (फजलुर) के उम्मीदवार रणजीत सिंह को सिर्फ 25 और अवामी नेशनल पार्टी के आसिफ भट्टी को 12 वोट मिले थे। सिंह के अलावा 47 और सांसदों ने भी शुक्रवार को शपथ ग्रहण की।

पाकिस्तान के स्वात जिले से संबंध रखने वाले सिंह ने कहा कि वे देश में अल्पसंख्यक समुदाय की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्हें विश्वास है कि सीनेटर होने के नाते उन्हें अपने समुदाय की सेवा बेहतर तरीके से करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें