फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Bus Accident: दक्षिण ईरान में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू बस के पलटने से 21 लोगों की मौत, करीब 34 घायल

Sat, 19 Jul 2025 06:23 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

Iran Bus Accident: ईरान के दक्षिणी हिस्से में हुए भीषण सड़क हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक, लोगों से भरी बस के पलटने से ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण ईरान में एक बस के पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने शनिवार को दी। यह हादसा फार्स प्रांत की राजधानी शीराज के दक्षिण में हुआ है। फार्स प्रांत के आपातकालीन संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि हादसा सुबह 11:05 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Israel-Palestine Conflict: गाजा में खाद्य वितरण केंद्र पर गोलीबारी, 50 फलस्तीनी मारे गए; मानवीय संकट बढ़ा

कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक यात्री बस जो शीराज की ओर जा रही थी, अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस यात्रियों से भरी हुई थी। हादसा उस समय हुआ जब बस चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे के तुरंत बाद, आपातकालीन राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही सही आंकड़े और अन्य जानकारी दी जाएगी। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि हादसा या तो चालक की लापरवाही, वाहन में खराबी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Syria: संघर्षविराम के बीच अंतरिम सरकार ने दक्षिणी प्रांत में तैनात किए सुरक्षा बल, इस्राइली हमलों से बढ़ा तनाव

ईरान में सड़क हादसों में हर साल 17 हजार से अधिक मौतें
ईरान में सड़क हादसों की संख्या काफी अधिक है। यहां हर साल लगभग 17,000 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। इन हादसों का मुख्य कारण सुरक्षा नियमों की अनदेखी, पुराने वाहनों का इस्तेमाल और आपात सेवाओं की कमी बताया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें