हर रोज अजीबोगरीब हादसे होते है। इसी कड़ी नॉर्वे में चोरी का एक एक मामला सुर्खियां बटोर रहा है। यहां चोरी करने गए चोर ने खुद ही पुलिस को फोन करके पुलिस को बुलाया।
दरअसल एक नाबालिक चोर कार चुराने की कोशिश करते हुए खुद ही कार में बंद हो गया। काफी देर तक बंद रहने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया ताकि उसे बाहर निकाला जा सके। यह घटना सोमवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। कार में लॉक होने के बाद चोर ने पुलिस विभाग के अपने दोस्त को मदद के लिए फोन किया।
पुलिस ने बताया कि वह कार में घुस तो गया, लेकिन लॉक होने के बाद निकलने में नाकाम रहा। जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने खुद इस बार की जानकारी ट्वीट करके दी।
पुलिस ने परिवार के हवाले किया
कार में लॉक होने के बाद वह घबराया हुआ था जब पुलिस ने उसे बहार निकाला तब जाकर उसने राहत की सांस ली जैसा उसे लग रहा था कि वह आराम से घर जाएगा, ऐसा नहीं हुआ। उसे पूछताछ के लिए सीधे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद उसके परिवार को सौंपा दिया।