फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Hijab Row: ईरान में 10 दिन पहले वीडियो में हिजाब जलाती दिखी किशोरी की हत्या

Wed, 12 Oct 2022 06:16 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च डेस्क/एजेंसी, तेहरान।

सार

हिजाब के विरोध में 22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस  हिरासत मे मौत के बाद निका ने सार्वजनिक रूप से हिजाब जलाया। इसके कुछ घंटों बाद वह गायब हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ईरान में बेटियों पर जुल्म की खबर सामने आई है। हिजाब का विरोध करने वाली 16 वर्षीय  किशोरी निका शाकरामी पुलिस द्वारा निर्मम तरीके से हत्या हो गई है। उसका प्रदर्शनकारियों के साथ नारेबाजी के बीच हिजाब जलाते हुए वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


हिजाब के विरोध में 22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस  हिरासत मे मौत के बाद निका ने सार्वजनिक रूप से हिजाब जलाया। इसके कुछ घंटों बाद वह गायब हो गई। निका के परिजनों ने बताया कि 10 दिन बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें मुर्दाघर ले गए। यहां शिनाख्त के लिए कुछ सेकंड शव का चेहरा देखने दिया। इसके बाद शव उन्हें दिए बगैर गुप्त जगह दफना दिया। एजेंसी

अब तक 100 से ज्यादा की हत्या
8.6 करोड़ आबादी वाले ईरान में लड़कियों को जबरन हिजाब पहनाने का चार हफ्ते से विरोध हो रहा है। इसे यहां की इस्लामी सरकार सख्ती से कुचलवा रही है। पुलिस व इस्लामी कानून लागू करवाने को बनाई गई कट्टरपंथियों की गैर सरकारी पुलिस ने अब तक 100 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है। इनमें अधिकतर किशोरियां व महिलाएं हैं।
विज्ञापन


नागरिक कर रहे कड़ा मुकाबला
हिंसक दमन के बावजूद नागरिक कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। तेहरान विश्वविद्यालय से लेकर स्कूलों व सड़कों पर हिजाब जलाए जा रहे हैं, महिलाएं अपने बाल खुले रख कर निकल रही हैं, बाल काट भी रही हैं और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। खामनेई की तस्वीरों को जूतों से रौंदा जा रहा है, कई स्कूली छात्राएं उनकी तस्वीरों का अपमान कर रही हैं। महीने पहले तक ईरान में यह सब असंभव था। सरकार के विरोधियों को मौत की सजा तक दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें