फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sweden Shooting: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 11 Jun 2023 05:53 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम

सार

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।  
विज्ञापन
Sweden Shooting - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को दक्षिणी स्टॉकहोम में एक चौक के पास गोलीबारी की सूचना मिली। घटनास्थल पर दो लोग गोली लगने से घायल मिले। इसके अलावा दो अन्य पास ही घायल अवस्था में पड़े थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टॉकहोम पुलिस की प्रवक्ता तोवे हैग ने मीडिया को बताया कि जिस किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, वह 15 साल का था। 

पुलिस ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना में एक अन्य 15 वर्षीय लड़का और 45 से 65 साल की उम्र के एक पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के एक घंटे के भीतर पुलिस ने स्टॉकहोम के दक्षिण में एक कार का पीछा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें