फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कनाडा और मैक्सिको पर आज से लगेगा टैरिफ, ट्रंप बोले- इसमें देरी की कोई गुंजाइश नहीं

Tue, 04 Mar 2025 04:10 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप ने कहा कि मंगलवार को कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगना शुरू हो जाएगा। टैरिफ दोनों अमेरिकी पड़ोसियों को फेंटेनाइल तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई बढ़ाने और अवैध आप्रवासन को रोकने के लिए मजबूर करने के लिए हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, जस्टिन ट्रूडो, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि मंगलवार से कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लग जाएगा। इसमें देरी की कोई गुंजाइश नहीं है। ट्रंप के एलान के बाद उत्तर अमेरिकी व्यापार युद्ध की आशंका फिर से बढ़ गई है। 

विज्ञापन

 

ट्रंप ने कहा कि मंगलवार को कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगना शुरू हो जाएगा। टैरिफ दोनों अमेरिकी पड़ोसियों को फेंटेनाइल तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई बढ़ाने और अवैध आप्रवासन को रोकने के लिए मजबूर करने के लिए हैं।  ट्रंप ने संकेत दिया कि वह दोनों देशों के साथ व्यापार असंतुलन को भी संतुलित करना चाहते हैं। साथ ही अधिक कारखानों को संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

पारस्परिक टैरिफ को लेकर ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने किसानों के लिए लिखा कि सभी किसान अमेरिका के अंदर बेचने के लिए बहुत सारे कृषि उत्पाद बनाने के लिए तैयार हो जाइए। दो अप्रैल को बाहरी उत्पादों पर टैरिफ लागू हो जाएगा। मौज-मस्ती करें!
विज्ञापन


एक फरवरी को किया था एलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फरवरी को कनाडा, मैक्सिको और चीन पर नए व्यापारिक शुल्क (टैरिफ) लगाने का एलान किया था। उन्होंने कहा था 25 फीसदी शुल्क अमेरिका की ताकत को दिखाएगा और उसे दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा में सबसे मजबूत बनाएगा। इस टैरिफ का मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने विरोध किया था। इसके बाद ट्रंप ने टैरिफ को कुछ समय के लिए टाल दिया था। इसके बाद ट्रंप ने 25 फरवरी को एलान किया था दोनों देशों पर टैरिफ चार मार्च से लगेगा। 

बढ़ते टैरिफ की संभावना से पहले ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है। उपभोक्ता आशंका जता रहे हैं कि अगर अमेरिका के दो बड़े व्यापिरक साझेदार कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाए जाते हैं तो  महंगाई बढ़ सकती है और ऑटो क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण अफ्रीका में विश्व खाद्य कार्यक्रम कार्यालय बंद करेगा संयुक्त राष्ट्र 
संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम का दक्षिण अफ्रीका का कार्यालय बंद किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा सहायता में कटौती के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। प्रवक्ता टॉमसन फिरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी ने 2023 में एक बहुवर्षीय योजना शुरू की थी, लेकिन फंडिंग संभावना सीमित होती जा रही है, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम अपने दक्षिणी और पूर्वी अफ्रीका परिचालन को केन्या के नैरोबी में एक क्षेत्रीय कार्यालय में एकीकृत करेगा। जोहान्सबर्ग में दक्षिणी अफ्रीका कार्यालय बंद हो जाएगा। हालांकि खाद्य कार्यक्रम जारी रहेंगे।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें