फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: 'टैरिफ मेरा पसंदीदा शब्द'; ट्रंप ने फिर भारत-PAK संघर्षविराम का लिया श्रेय, मुनीर को लेकर कही ये बात

Tue, 30 Sep 2025 09:36 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Donald Trump On Tariffs And India-PAK Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ उनकी नीतियों का सबसे बड़ा हथियार है, जिसने देश को अमीर से भी अमीर बना दिया है। वहीं उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे गंभीर तनाव को खत्म कराया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ, युद्ध और मध्य पूर्व शांति योजना को लेकर कई अहम बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अमेरिका की समृद्धि और अन्य देशों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करना है। ट्रंप ने कहा, 'मुझे टैरिफ बहुत पसंद है। यह मेरे लिए सबसे खूबसूरत शब्द है। हमने अरबों डॉलर टैरिफ के रूप में लिए हैं। जब यह पूरा होगा, तो ऐसा धन कभी नहीं देखा जाएगा। कई वर्षों तक अन्य देशों ने हमसे फायदा उठाया। अब हम उनके साथ सही तरीके से व्यवहार कर रहे हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि उनके पहले कार्यकारी आदेश में उन्होंने मेरिट के सिद्धांत को फिर से लागू किया। ट्रंप ने कहा, 'मेरिट सबसे महत्वपूर्ण शब्द है, टैरिफ को छोड़कर। मैं इसे पहले जैसा कह नहीं सकता, लेकिन मैं टैरिफ शब्द से बहुत प्यार करता हूं। इससे हमारी अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत हुई है।'
विज्ञापन

 
हम बेतहाशा अमीर होते जा रहे हैं- ट्रंप
उन्होंने कहा, 'हम बेतहाशा अमीर होते जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में हमारा एक बड़ा मामला है, लेकिन मैं कल्पना भी नहीं कर सकता क्योंकि दूसरे देशों ने हमारे साथ यही किया है... हमने खरबों डॉलर कमाए हैं। लेकिन जो पैसा आ रहा है, वह हमने पहले कभी नहीं देखा। पिछले दिनों, उनके पास 31 अरब डॉलर थे जो उन्हें मिले... 31 अरब डॉलर। यह बहुत सारे युद्धपोत खरीदने के लिए काफी है।'

यह भी पढ़ें - Gaza Peace Plan: 'तीन-चार दिन में शांति योजना पर जवाब दे हमास, वर्ना गंभीर परिणाम होंगे'; ट्रंप ने दी चेतावनी
विज्ञापन


गाजा शांति योजना पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने अपनी गाजा शांति योजना पर कहा, 'अगर यह काम कर गया, तो हम आठ युद्ध आठ महीने में हल कर देंगे। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुझे नोबेल पुरस्कार की परवाह नहीं है। पुरस्कार किसी और को दिया जाएगा, जो कुछ नहीं किया। मैं चाहता हूं कि यह पुरस्कार मेरे देश को मिले।'
 
भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने का फिर लिया श्रेय
ट्रंप ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में तनाव बढ़ गया था और उन्होंने दोनों देशों के नेताओं को फोन किया। उन्होंने चेतावनी दी, 'अगर आप ऐसा करेंगे तो व्यापार बंद हो जाएगा।' इसके बाद चार दिन तक चल रहा युद्ध रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां आए थे, उनके साथ फील्ड मार्शल भी थे, जो पाकिस्तान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं... उन्होंने कहा कि इस कदम से लाखों जीवन बचाए गए।'
विज्ञापन

 
मध्य पूर्व में शांति स्थापना पर बयान
ट्रंप ने कहा, 'हमने कई युद्धों को सुलझाया है। हाल ही में हो सकता है कि सबसे बड़ा समझौता हुआ हो। पाकिस्तान और भारत दोनों परमाणु संपन्न देश हैं। मैंने इसे सुलझा दिया। लेकिन मध्य पूर्व में जो हमने कल किया, वह 3000 साल में पहली बार हुआ। हमास को भी इसे मानना होगा। सभी अरब और मुस्लिम देश सहमत हैं। इस्राइल ने भी मान लिया। यह एक अद्भुत उपलब्धि है।' ट्रंप ने रूस के मामले में भी कहा कि अगर वे राष्ट्रपति होते, तो वह युद्ध कभी नहीं होता, और उन्होंने व्लादिमीर पुतिन को अच्छे से जानने का हवाला दिया।
 
यह भी पढ़ें - Gaza Peace Plan: ट्रंप की गाजा शांति योजना का आठ अरब- इस्लामी देशों ने किया स्वागत, कहा- US की साझेदारी जरूरी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें