फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों में मजबूती: भारत से रिश्ते बढ़ाने के लिए तरणजीत सिंह संधू ने की अमेरिकी मेयर व गवर्नर से वार्ता

Sun, 13 Feb 2022 03:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों व 40 से अधिक राज्यों के गवर्नर से मुलाकात की। पिछले माह संधू ने न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने लोगों के बीच आपसी संबंधों और स्थानीय स्तर पर रिश्तों की मजबूती के मकसद से देशभर के स्थानीय मेयर और गवर्नर के साथ संवाद बढ़ाया है। भारत सरकार की यह नीति घरेलू तथा राष्ट्रीय राजनीति में न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और शिकागो में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बढ़ते दबदबे के संदर्भ में अहम है। संधू एक पखवाड़े में तीन प्रमुख मेयरों से मिले।

विज्ञापन


संधू ने इसी कड़ी में अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों व 40 से अधिक राज्यों के गवर्नर से भी मुलाकात की। पिछले माह संधू ने न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की थी। अफ्रीकी मूल के एडम्स के मेयर पद के चुनाव में ऐतिहासिक विजय पाने पर भारतीय राजदूत ने उन्हें बधाई दी।

दोनों ने भारत और न्यूयॉर्क शहर के बीच मजबूत भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की थी। संधू ने न्यूजर्सी में एडिसन शहर के मेयर सामिप जोशी से भी मुलाकात की, जिनका नाता गुजरात के शिवराजपुर से है। एडिसन में भारतीय अमेरिकी, खासतौर से गुजरात के लोगों की आबादी बहुत ज्यादा है। इसके अलावा सिनसिनाटी शहर के मेयर आफताब पुरेवल से भी संधू ने मुलाकात की। वह सिनसिनाटी का मेयर बनने वाले पहले भारतीय मूल के उम्मीदवार हैं। पुरेवल के पिता पंजाब से हैं और मां तिब्बत की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें