फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanzania Bus Accident: दो बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 37 लोगों की मौत, 30 घायल; राष्ट्रपति ने जताया दुख

Sun, 29 Jun 2025 06:38 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दार अस सलाम

सार

उत्तरी तंजानिया के किलीमंजारो क्षेत्र में दो बसों की टक्कर के बाद में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 37 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल हो गए। इस भीषण हादसे के बाद राष्ट्रपति सामिया सुहुलु हसन ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी तंजानिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा शनिवार शाम किलीमंजारो क्षेत्र के मोशी-टांगा हाईवे पर सबसबा इलाके में हुआ, जब दो बसें आपस में टकरा गईं और देखते ही देखते उनमें आग लग गई। इस हादसे के मारे गए लोगों की पहचान और राष्ट्रीयता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sri Lanka: श्रीलंकाई जलसीमा में घुसे आठ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौसेना ने नाव भी जब्त की; मन्नार में कार्रवाई

राष्ट्रपति सामिया ने जताया शोक
हादसा के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ उठी। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुहुलु हसन ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मैं किलीमंजारो क्षेत्रीय आयुक्त, पीड़ित परिवारों, रिश्तेदारों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे और घायलों को जल्द स्वस्थ करें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Serbia Protest: पुलिस से झड़प के दौरान हिरासत में लिए गए दर्जनों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी, छह पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


सड़क नियमों को पालन करने की अपील
राष्ट्रपति ने सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि ऐसे हादसे लगातार तंजानियाई परिवारों को झकझोरते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तंजानिया में सड़क हादसों में मौतों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, बावजूद इसके कि सरकार ने सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें