फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas: हमास ने बंधकों के तीसरे जत्थे को किया रिहा; गाजा पट्टी दौरा कर बोले नेतन्याहू- कोई नहीं रोक सकता

Sun, 26 Nov 2023 10:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

Israel-Hamas: इस्राइल और हमास के बीच चार दिनों तक युद्धविराम पर समझौता हुआ है। इसके तहत ही हमास इस्राइली बंधकों को रिहा कर रहा है। इसी क्रम उसने बंधकों के तीसरे जत्थे को रिहा किया है।
विज्ञापन
रिहा हुए इस्राइली बंधक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत आतंकवादी संगठन ने रविवार को बंधकों के तीसरे जत्थे को रिहा कर दिया। छोड़े गए बंधकों में 14 इस्राइलियों सहित 17 लोग शामिल हैं। दूसरी ओर, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी का दौरा किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन

हमास ने किया बंधकों के तीसरे जत्थे को रिहा
दरअसल, इस्राइल और हमास के बीच चार दिनों तक युद्धविराम पर समझौता हुआ है। इसके तहत ही हमास इस्राइली बंधकों को रिहा कर रहा है। इसी क्रम उसने बंधकों के तीसरे जत्थे को रिहा किया है। इसमें 14 इस्राइलियों सहित 17 लोग शामिल हैं। वहीं, रेड क्रॉस के प्रतिनिधियों ने रविवार देर रात बंधकों को गाजा से बाहर स्थानांतरित कर दिया। मुक्त किए गए कुछ बंधकों को सीधे इस्राइल को सौंप दिया गया, जबकि अन्य मिस्र के रास्ते भेजे गए।

बेंजामिन नेतन्याहू ने किया गाजा पट्टी का दौरा
वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी का दौरा किया है। यहां उन्होंने कमांडरों और सैनिकों से सुरक्षा ब्रीफिंग प्राप्त की। साथ ही एक सुरंग का दौरा किया। इस सुरंग के बारे में हाल ही में खुलासा हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम ये जंग जीत तक जारी रखेंगे। हमें कोई नहीं रोक सकता। 

सभी बंधकों की रिहाई तक प्रयास जारी रहेगा...
वहीं, हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हमारा प्रयास तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी बंधकों की घर वापसी नहीं हो जाती है। बाइडन ने कहा, आज 13 और बंधकों (जिनमें एक अमेरिकी भी शामिल है) को अमेरिकी कूटनीति के जरिये हुए समझौते के तहत हमास द्वारा रिहा किया गया। हम लगातार इस बात पर दबाव डाल रहे हैं कि अन्य अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया जाए। हम तब तक प्रयास करना बंद नहीं करेंगे जब तक हर बंधक वापस नहीं आ जाता। उन्होंने कहा कि समझौते के तहत गाजा में तीन दिनों से संघर्ष विराम है। इस दौरान थाई, फिलिपिनो और रूसी नागरिकों सहित 58 बंधकों को रिहा किया गया है।

इस्राइल ने आयरिश राजदूत को किया तलब
इधर, इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने हमास की कैद से नौ वर्षीय लड़की की रिहाई की सराहना करने वाले एक पोस्ट पर रविवार को आयरिश राजदूत को तलब किया। आरोप है कि पोस्ट में आतंकवादी समूह की निंदा नहीं की है। दरअसल, रविवार को आयरिश प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने इस्राइली-आयरिश लड़की एमिली हैंड की रिहाई की सराहना करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक मासूम बच्चा जो खो गया था, अब मिल गया है और वापस आ गया है। हमने राहत की सांस ली है। हमारी दुआओं का असर हुआ। इस्राइल सरकार के अधिकारियों ने वराडकर के पोस्ट की आलोचना करते हुए कहा कि एमिली के साथ जो हुआ, उसे हमास आतंकवादियों के हिंसक अपहरण के बजाय गायब होना बताया गया।
विज्ञापन

इस्राइल और हमास ने चार दिनों तक युद्धविराम का समझौता किया है लेकिन इसके टूटने का खतरा बन रहा है। दरअसल, हमास का आरोप है कि समझौते के तहत सहायता सामग्री से भरे 340 ट्रकों में से सिर्फ 65 ट्रकों को गाजा में दाखिल होने की मंजूरी दी गई है। हमास का आरोप है कि यह तय संख्या से आधे से भी कम है। वहीं, इस्राइल का कहना है कि गाजा में राहत सामग्री का वितरण संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि राहत सामग्री से भरे 61 ट्रक शनिवार को गाजा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें