फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: तालिबान ने तैयार की पाकिस्तान के सैन्य-खुफिया अधिकारियों की हिट लिस्ट, वरिष्ठ नेताओं को टॉप पर रखा

Sat, 20 May 2023 10:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तालिबान पाकिस्तान के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ सशस्त्र बलों और कानूनी एजेंसियों की चौकियों पर भी हमला करने की प्लानिंग कर रहा है। दावा है कि आतंकवादी संगठन के दो लड़ाकू आतंकी पाकिस्तानी नेता रफीउल्लाह की देखरेख में पंजाब में घुस चुके हैं।
विज्ञापन
तालिबान। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में प्रतिबंधित तालिबान आतंकवादी संगठन एक नई हिट लिस्ट तैयार की है। दावा है कि इस लिस्ट में पाकिस्तानी सेना और खुफिया विभाग के आला-अधिकारी शामिल हैं। साथ ही पीएमएल-एन नेताओं सहित अन्य पाकिस्तानी नेता इस लिस्ट में टॉप पर हैं। 

आत्मघाती हमले में बचे इस्लामी प्रमुख

विज्ञापन

पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान द्वारा तैयार की गई लिस्ट में पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री राणा सनाउल्लाह, मरियम नवाज जैसे तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पाकिस्तान के जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के प्रमुख सिराजुल हक पर बलूचिस्तान में 19 मई को आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे।

दो आतंकी पाकिस्तान में घुसे
रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान पाकिस्तान के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ सशस्त्र बलों और कानूनी एजेंसियों की चौकियों पर भी हमला करने की प्लानिंग कर रहा है। दावा है कि आतंकवादी संगठन के दो लड़ाकू आतंकी पाकिस्तानी नेता रफीउल्लाह की देखरेख में पंजाब में घुस चुके हैं। तालिबान कमांडर सर बकफ मोहम्मद ने पीटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा देश में फैलाई गई हिंसा का समर्थन करते हुए प्रशंसा की थी।

जनवरी 2023 सबसे घातक

विज्ञापन

सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 की पहली तिमाही में आतंकवादी गतिविधियों में 850 से अधिक लोग मारे गए हैं। आंकड़े 2022 के कुल आंकड़ों से आधे हैं। जनवरी 2023 एक दशक से अधिक समय में सुरक्षा बलों के लिए सबसे घातक था। सुरक्षा और सरकारी अधिकारियों की मौत के आकंड़े साझा करते हुए संस्थान ने बताया कि 2022 की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 88 था जो 2023 की पहली तिमाही में बढ़कर 167 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें