फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का आतंक: अफगानिस्तान में फंसे लोगों के लिए 'देवदूत' बनी अमेरिकी सेना,अब तक 3200 नागरिकों को निकाला

Wed, 18 Aug 2021 09:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अधिकारी के अनुसार अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अब तक 3200 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
अमेरिकी सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा संपूर्ण कब्जे के बाद से वहां दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग सामान लिए बिना जैसे-तैसे देश छोड़कर जा रहे हैं। वहीं इन लोगों को बचाने के लिए अमेरिकी सेना जी-जान से जुटी हुई है। अधिकारी के अनुसार अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अब तक 3200 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी सैनिकों ने लगभग 1,100 अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी स्थायी निवासियों और उनके परिवारों को बचाया। नाम न छापने की शर्त पर बात करने वाले अधिकारी ने यह भी कहा कि अब तक देश से निकाले गए 3,200 लोगों में अमेरिकी कर्मचारियों के साथ-साथ 2000 अफगान विशेष अप्रवासी भी शामिल हैं। इन सभी को अमेरिका स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर विमान में सवार होने के लिए भीड़ इस तरह जुट रही है जैसे कोई बस स्टेशन हो या रेलवे स्टेशन का अनारक्षित डब्बा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई तस्वीर में विमान के रनवे पर दौड़ने के साथ उसके पास जुटी लोगों की भीड़ भी दौड़ती दिखाई दी थी।

तालिबान का कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। वहीं देश में स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं सोमवार को देश छोड़ने की जल्दबाजी में लोग विमान पर जबरन यात्रा करने लगे थे जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत भी हो गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें