फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान ने अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में किया बड़ा हमला, मरीजों को बनाया बंधक

Sat, 31 Aug 2019 06:44 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तालिबान
विज्ञापन

तालिबान ने अफगानिस्तान के मुख्य शहरों में शामिल कुंदुज पर एक बड़ा हमला किया है और अस्पताल में मरीजों को बंधक बना लिया है।अफगानिस्तान सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। तालिबान ने यह हमला ऐसे समय किया है जब वह 18 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता कर रहा है।

विज्ञापन


आतंकवादियों की मांग है कि सभी विदेशी बल अफगानिस्तान से बाहर जाएं। तालिबान का देश के करीब आधे हिस्से में दबदबा है और वह अमेरिका के नेतृत्व में 2001 में हुई लड़ाई में हार के बाद से सबसे मजबूत स्थिति में है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने बताया कि अफगान सुरक्षा बल शहर में हमलों का जवाब दे रहे हैं। प्रांतीय परिषद सदस्य गुलाम रब्बानी ने बताया कि तालिबान ने कुंदुज अस्पताल पर कब्जा कर लिया है और युद्धरत दोनों पक्षों के लोग हताहत हुए हैं। वह सटीक संख्या नहीं बता पाए।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रूहुल्ला अहमदजई ने संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादियों ने मरीजों को बंधक बना लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि हवाई हमले में 35 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने आम नागरिकों या अफगान सुरक्षा बलों की जान गई है।
विज्ञापन




तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक ट्वीट में इस हमले को बड़े स्तर पर किया हमला करार दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें