ताइवान ने कहा है कि चीनी तट रक्षकों ने मंगलवार को मछली पकड़ने वाली ताइवानी नाव को पकड़ लिया है। ताइवान ने मांग की है चीन उसे फौरन रिहा करे।
ताइवान के अधिकारियों ने बताया कि टैचिनमैन 88 को मंगलवार शाम को किनमेन द्वीपसमूह के पास दो चीनी जहाजों ने रोक लिया था, जो चीन के तट से थोड़ी दूरी पर है लेकिन ताइवान द्वारा नियंत्रित है।
'संघर्ष को टालने के लिए नाव का पीछा नहीं किया'
ताइवान की तरफ जारी बयान में कहा गया है कि ताइवान ने टैचिनमैन 88 को बचाने के लिए तीन जहाज भेजे थे और उनमें से एक मछली पकड़ने वाली नाव के करीब भी पहुंच गया था लेकिन तभी तीन चीनी जहाजों ने उसे रोक दिया और कोई भी दखल ना देने की धमकी दी। तभी पता चला कि चार और चीनी जहाज आ रहे हैं। जिसके बाद संघर्ष आगे ना बढ़े इसलिए पछली पकड़ने वाली नाव का पीछा करना बंद कर दिया गया।
'दोनों देशों के सबंधों को सही रखने के लिए तुरंत नाव को रिहा करें'
ताइवान की तरफ से जारी बयान में कहा गया "अगर तटरक्षक चाहते हैं कि दो देशों के संबंधों को नुकसान ना पहुंचे तो चिनमैन जहाज और चालक दल को जल्द से जल्द रिहा करें।’’
ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक नाव में कप्तान और पांच प्रवासी श्रमिकों सहित छह चालक दल सवार थे। ताइवान के अधिकारियों ने कहा कि जब नाव को जहाज पर चढ़ाया गया तो वह चीन की मुख्य भूमि में जिनजियांग से सिर्फ 20 किलोमीटर (12 मील) दूर था।
'चीनी नौसेना ने मछली पकड़ने वाली ताइवानी नौका को पकड़ा', ताइवान ने कहा- संबंध अच्छे रखने हैं तो तुरंत छोड़ा जाए