फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan: 'चीनी नौसेना ने मछली पकड़ने वाली ताइवानी नौका को पकड़ा', ताइवान ने कहा- तुरंत छोड़ा जाए

Wed, 03 Jul 2024 02:15 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ताइपे

सार

ताइवान ने आरोप लगाया है कि चीन की नौसेना ने मछली पकड़ने वाली ताइवानी नाव को पकड़ लिया है। साथ ही ताइवान ने तुरंत ही नौका को रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन
ताइवानी जहाज(सांकेतिक) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान ने कहा है कि चीनी तट रक्षकों ने मंगलवार को मछली पकड़ने वाली ताइवानी नाव को पकड़ लिया है। ताइवान ने मांग की है चीन उसे फौरन रिहा करे।

विज्ञापन


ताइवान के अधिकारियों ने बताया कि टैचिनमैन 88 को मंगलवार शाम को किनमेन द्वीपसमूह के पास दो चीनी जहाजों ने रोक लिया था, जो चीन के तट से थोड़ी दूरी पर है लेकिन ताइवान द्वारा नियंत्रित है।

'संघर्ष को टालने के लिए नाव का पीछा नहीं किया'
ताइवान की तरफ जारी बयान में कहा गया है कि ताइवान ने टैचिनमैन 88 को बचाने के लिए तीन जहाज भेजे थे और उनमें से एक मछली पकड़ने वाली नाव के करीब भी पहुंच गया था लेकिन तभी तीन चीनी जहाजों ने उसे रोक दिया और कोई भी दखल ना देने की धमकी दी। तभी पता चला कि चार और चीनी जहाज आ रहे हैं। जिसके बाद संघर्ष आगे ना बढ़े इसलिए पछली पकड़ने वाली नाव का पीछा करना बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


'दोनों देशों के सबंधों को सही रखने के लिए तुरंत नाव को रिहा करें'
ताइवान की तरफ से जारी बयान में कहा गया "अगर तटरक्षक चाहते हैं कि दो देशों के संबंधों को नुकसान ना पहुंचे तो चिनमैन जहाज और चालक दल को जल्द से जल्द रिहा करें।’’
विज्ञापन


ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक नाव में कप्तान और पांच प्रवासी श्रमिकों सहित छह चालक दल सवार थे। ताइवान के अधिकारियों ने कहा कि जब नाव को जहाज पर चढ़ाया गया तो वह चीन की मुख्य भूमि में जिनजियांग से सिर्फ 20 किलोमीटर (12 मील) दूर था।

'चीनी नौसेना ने मछली पकड़ने वाली ताइवानी नौका को पकड़ा', ताइवान ने कहा- संबंध अच्छे रखने हैं तो तुरंत छोड़ा जाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें