ताइवान की सेना के मुताबिक, चीन हमले का अभ्यास कर रहा है और मौका देखकर हमला भी कर सकता है। ताइवान की सेनाएं भी हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने हमले से बचाव के सारे प्रबंध कर रखे हैं। नागरिकों को भी सतर्क कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटिव्स की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के दौरे से बौखलाया चीन ताइवान की समुद्री सीमा में सैन्य अभ्यास कर रहा है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के युद्धपोत और लड़ाकू विमान ताइवान के क्षेत्र में जा रहे हैं जिससे वहां तनाव बढ़ रहा है। वहीं ताइवान का कहना है कि समुद्री सीमा के नजदीक सैन्य अभ्यास कर रहे चीन के युद्धपोत और लड़ाकू विमान वास्तव में हमले की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी 3 अगस्त से ताइवान को घेरकर छह स्थानों पर सैन्य अभ्यास कर रही है। इस सैन्य अभ्यास में चीनी सेना ने बैलेस्टिक मिसाइल भी दागी हैं जो ताइवान की राजधानी ताइपे के ऊपर से होती हुई जापान के क्षेत्र में गिरी हैं। वहीं जापान ने इसकी निंदा की है। दूसरी ओर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसे चीन का गैर-जिम्मेदाराना कदम करार दिया है।
ब्लिकंन ने कहा कि इससे समस्याओं को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने में बाधा आएगी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के कई युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों ने शनिवार को भी ताइवान स्ट्रेट में कई बार मीडियन लाइन को पार किया। मीडियन लाइन समुद्र के मध्य ताइवान द्वारा निर्धारित सीमा रेखा है। हालांकि चीन उसे नहीं मानता है।
विज्ञापन
मौका देखकर हमला कर सकता है चीन : ताइवान
ताइवान की सेना के मुताबिक, चीन हमले का अभ्यास कर रहा है और मौका देखकर हमला भी कर सकता है। ताइवान की सेनाएं भी हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने हमले से बचाव के सारे प्रबंध कर रखे हैं। नागरिकों को भी सतर्क कर दिया गया है।
वहीं चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की पूर्वी थिएटर कमांड ने कहा है कि ताइवान के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और पूर्व में समुद्र और आकाश में संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी है। अभ्यास में जमीन और समुद्र में हमले की क्षमता को परखा जा रहा है।