फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: कोरियाई सेना को मिलेंगी बैलिस्टिक मिसाइल, किम जोंग बोले- परमाणु हथियारों को बढ़ाने की जरूरत

Mon, 05 Aug 2024 08:38 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

प्योंगयांग में एक 250 नए बैलिस्टिक मिसाइल लांचरों के उद्घाटन के दौरान किम जोंग उन ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल लांचर एक आधुनिक आक्रमण हथियार है। इससे उत्तर कोरिया भविष्य में होने वाले परमाणु खतरों और चुनौतियों का जवाब देने, खुद को सुरक्षित रखकर परमाणु तैयारी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रविवार को बैलिस्टिक मिसाइल लांचरों की आपूर्ति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर परमाणु हथियारों को बढ़ाने पर जोर दिया। यह बैलिस्टिक मिसाइल कोरियाई पीपुल्स आर्मी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


प्योंगयांग में एक 250 नए बैलिस्टिक मिसाइल लांचरों के उद्घाटन के दौरान किम जोंग उन ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल लांचर एक आधुनिक आक्रमण हथियार है। इससे उत्तर कोरिया भविष्य में होने वाले परमाणु खतरों और चुनौतियों का जवाब देने, खुद को सुरक्षित रखकर परमाणु तैयारी बढ़ाएगा। 

किम ने कहा कि परमाणु हथियारों का भंडारण और उनमें सुधार करना अमेरिका के परमाणु खतरे का मुकाबला करने क अच्छा तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि शांति की गारंटी पूर्ण और अद्वितीय आत्मरक्षा से मिलती है। बता दें कि लांचरों को किम ने खुद ही डिजाइन किया है।
विज्ञापन


मई में किया था मिसाइल का परीक्षण
उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों के बेड़े को मजबूत करता जा रहा है। उसने मई में एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।जिस दिन मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया उसी दिन किम जोंग उन ने एक सैन्य उत्पादन केंद्र का दौरा किया। यहां परमाणु बल को और अधिक तेजी से मजबूत करने का आह्वान किया। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि किम ने शनिवार को कहा कि बिना रुके और हिचकिचाहट के परमाणु शक्ति को और मजबूत किया जाए। दुश्मन तभी डरेंगे और आग से खेलने की हिम्मत नहीं करेंगे जब वे हमारे राज्य की परमाणु युद्ध की स्थिति देखेंगे।

दक्षिण कोरिया ने दी थी जानकारी
दक्षिण कोरिया की सरकार ने शुक्रवार को मिसाइल दागने की जानकारी दी थी। उसका कहना है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी की कई संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। सियोल ने मिसाइल परीक्षण की इस घटना को उत्तर कोरिया के पूर्वी वॉनसन क्षेत्र से लगे तट पर पानी में कई उड़ने वाली वस्तुएं, जिन्हें छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें माना जाता है के रूप बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें