फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया के विदेश मंत्री ने कहा, तुर्की आतंक के क्षेत्र में है मुख्य प्रायोजक

Tue, 29 Sep 2020 08:03 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
syria - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

तुर्की को क्षेत्र में आतंकवाद के प्रमुख प्रायोजकों में से एक करार देते हुए सीरिया के विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि तुर्की का विरोध करने वाले एक दर्जन से अधिक शहरों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके लिये यह युद्ध अपराध एवं मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी है ।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल-मोआलेम ने रिकॉर्डेड संदेश में कहा कि जलापूर्ति बंद करने के लिए वह युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी है। इससे कोरोना संक्रमण के दौर में नागरिकों के जीवन पर खतरा पैदा हो गया है। सीरिया के मंत्री ने कहा, तुर्की का वर्तमान शासन वैश्वि कानून के तहत गैर कानूनी है। उसकी नीतियां और कामकाज पूरे क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं और उसे रोका जाना जाहिए। इस पर संयुक्त राष्ट्र में तुर्की के मिशन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपों में खारिज कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें