फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emmanuel Macron Syria Visit: एक दशक बाद राजदूतों की दोबारा नियुक्ति पर फ्रांस-सीरिया सहमत, क्यों बढ़ी नजदीकी?

Tue, 07 Jul 2026 06:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क।

सार

Emmanuel Macron Syria Visit: दमिश्क में धमाकों की आवाज के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनके सीरियाई समकक्ष अहमद अल-शरा ने बड़ा एलान किया है। दोनों देश एक दशक बाद अपने-अपने राजदूतों की नियुक्ति पर सहमत हुए हैं। किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति का दो दशक बाद यह सीरिया दौरा है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अहमद अल-शरा, इमैनुएल मैक्रों - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/आरटी/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया और फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने घोषणा की कि दोनों देश एक दशक से ज्यादा समय बाद फिर से अपने-अपने राजदूत नियुक्त करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के राजनयिक संबंधों को दोबारा मजबूत करने की दिशा में में यह अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह घोषणा दमिश्क में फ्रांसीसी राष्ट्रपति की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। यह घोषणा उस समय हुई, जब इससे कुछ घंटे पहले ही सीरिया की राजधानी दमिश्क में कई धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं। अहमद अल-शरा ने कहा, हमारी मुलाकात एक ऐतिहासिक पड़ाव है। 
फ्रांस ने सीरिया में गृह युद्ध के दौरान वर्ष 2012 में अपना दूतावास बंद कर दिया था। हालांकि, उसने प्रतीकात्मक रूप से 2025 की शुरुआत में इसे दोबारा खोल दिया था। इमैनुएल मैक्रों करीब दो दशक में सीरिया का दौरा करने वाले पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार को सीरिया पहुंचे। 2024 में बशर अल-असद की सत्ता से विदाई के बाद संघर्ष प्रभावित सीरिया का दौरा करने वाले वह पहले बड़े पश्चिमी नेता हैं।
विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अप्रैल में सीरिया का दौरा किया था। लेकिन मैक्रों पश्चिमी यूरोप या उत्तरी अमेरिका के पहले नेता हैं, जो असद सरकार के हटने के बाद सीरिया पहुंचे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब ईरान और लेबनान के बीच एक महीने तक चले युद्ध के बाद मध्य पूर्व क्षेत्र में हालात कुछ शांत हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: चीन में भारी बारिश-बाढ़ का कहर: 20 लोगों की मौत; फार्म से बाहर निकले 900 सांप; राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा?

नाटो शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे मैक्रों
इसके बाद मैक्रों तुर्किये के अंकारा जाएंगे, जहां नाटो शिखर सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के भी शामिल होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की उम्मीद है।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि मैक्रों एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीरिया पहुंचे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, कारोबार और निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


सीरिया पहुंचने पर मैक्रों ने क्या कहा?
दमिश्क हवाई अड्डे पर सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शिबानी ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया। मैक्रों ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं सीरियाई जनता के प्रति फ्रांस की प्रतिबद्धता जताने आया हूं। एक ऐसे संप्रभु सीरिया के लिए आया हूं, जो अपनी विविधता के साथ एकजुट हो और अपने पड़ोसियों के साथ शांति से रहे। आइए, मिलकर स्थिरता और शांति के एक नए अध्याय की शुरुआत करें। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि फ्रांस उन सभी लोगों का समर्थन करेगा, जो 'नया सीरिया बनाने में योगदान दे सकते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें