संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए पहुंचे सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने सोमवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद, सुरक्षा और इस्राइल-सीरिया संबंधों पर चर्चा की। ये 60 साल में पहली बार है कि किसी सीरियाई राष्ट्रपति ने यूएन महासभा के उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया है।