फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Syria: आज ट्रंप से मिलेंगे सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा, 1946 के बाद पहली बार किसी सीरियाई नेता की एंट्री

Mon, 10 Nov 2025 09:20 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा आज (10 नवंबर) व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ऐतिहासिक मुलाकात करेंगे। 1946 में स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार होगा जब कोई सीरियाई नेता व्हाइट हाउस का दौरा करेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा आज यानी सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ऐतिहासिक मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि 1946 में सीरिया की आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई सीरियाई नेता व्हाइट हाउस पहुंचेगा। अहमद अल-शरा, जिन्होंने पिछले साल लंबे समय से सत्ता में रहे बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल किया था, कुछ ही दिन पहले अमेरिका की आतंकवाद सूची से हटाए गए हैं। कभी अलकायदा से जुड़े रहे शरा अब खुद को एक संयमित और व्यावहारिक नेता के रूप में पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


'आतंकवादी से राजनेता तक का सफर'
अंतरराष्ट्रीय संकट समूह के निदेशक माइकल हन्ना ने कहा शरा का यह दौरा उनके एक कट्टरपंथी से वैश्विक राजनेता बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले शरा ने IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की, जिसमें युद्धग्रस्त सीरिया को आर्थिक मदद देने पर चर्चा हुई। इसके अलावा उन्होंने वाशिंगटन में सीरियाई संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

ये भी पढ़ें:- Russia: 'अगर परमाणु हथियारों का परीक्षण करेगा अमेरिका, तो रूस जवाब देना होगा', क्रेमलिन ने स्पष्ट किया रुख
विज्ञापन


अमेरिका से सहयोग की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका, सीरियाई राजधानी दमिश्क के पास एक सैन्य अड्डा बनाने की योजना बना रहा है। इस सैन्य अड्डे का मकसद मानवीय सहायता के काम में समन्वय बताया जा रहा है। अमेरिका के विदेश विभाग ने पुष्टि की है कि अहमद अल शरा को आतंकवादी सूची से हटा दिया गया है क्योंकि शरा ने सीरिया में लापता अमेरिकियों का पता लगाने और बचे हुए रसायनिक हथियारों को खत्म करने की सहमति दी है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी अहमद अल शरा पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया था, जिसके बाद शरा ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया। ऐसा करने वाले भी शरा पहले सीरियाई राष्ट्रपति हैं।

सीरिया 13 साल के गृहयुद्ध से तबाह है। विश्व बैंक के अनुसार, देश के पुनर्निर्माण की लागत लगभग 216 अरब डॉलर है। शरा इस मुलाकात में अमेरिका से आर्थिक सहायता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- US: 'टैरिफ के विरोधी मूर्ख', ट्रंप बोले- टैरिफ नीति से अमेरिका बना सबसे अमीर देश; सभी नागरिक को मिलेंगे $2,000
विज्ञापन


आतंकी संगठन अल कायदा से रहा है जुड़ाव
सीरियाई आंतरिक मंत्रालय ने हाल ही में बताया कि देश में इस्लामिक स्टेट के बचे हुए गुटों के खिलाफ 61 छापेमारी की गईं और 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले सितंबर में अहमद अल-शराआ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लिया था, जहां वे दशकों में पहले सीरियाई राष्ट्रपति बने जिन्होंने न्यूयॉर्क में भाषण दिया।

अहमद अल शरा के पूर्व के संगठन हयात तहरीर अल-शाम (HTS) का खूंखार आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़ाव था। यही वजह थी कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शरा का नाम आतंकवादी सूची में डाला हुआ था। हालांकि बाद में शरा सक्रिय राजनीति में उतरे और बीते साल बशर अल असद के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया। सत्ता संभालने के बाद से, शरा और सीरिया के नए नेतृत्व ने खुद को अपने उग्रवादी अतीत से दूर कर सीरियाई लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने एक अधिक उदार छवि पेश करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें