राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ‘ब्रायन ने कहा कि अश्वेत फ्लॉयड की हत्या की घटना के बाद अमेरिका के ‘दुश्मन’ देश घरेलू हालात का फायदा उठाने की फिराक में हैं, ताकि हमारे देश को नुकसान पहुंचा सकें। उन्होंने अपने सलाहकारों के साथ फोन पर बात करते हुए कहा कि हमारे दुश्मन मौजूदा हालात का फायदा उठाने की कोशिश में हैं, ताकि अमेरिका और मुक्त दुनिया को नुकसान पहुंचा सकें।
हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया। एनएसए ने कहा कि प्रत्येक अमेरिकी फ्लॉयड की मौत से आक्रोशित है। यह भयावह हत्या थी जिसने हर जगह लोगों को स्तब्ध कर दिया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं।
अश्वेत पर बंदूक से हमला करने वाले पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अश्वेत व्यक्ति पर मशीन गन का इस्तेमाल करने वाले श्वेत पुलिस अधिकारी रॉनी नेल्सन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नेल्सन को इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अपने अधिकारों के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया गया है।