फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: हार्बर ब्रिज पर नववर्ष के जश्न के दौरान हुई चूक, लिखा 'हैप्पी न्यू ईयर 2018'

Tue, 01 Jan 2019 11:31 AM IST
Shani Mishra एएफपी, सिडनी
विज्ञापन
Sydney harbour bridge - फोटो : self
विज्ञापन

सिडनी में नववर्ष के स्वागत में जोरदार आतिशबाजी की गई लेकिन एक चूक ने दुनियाभर में देश की खिल्ली उड़ा दी।

विज्ञापन


सिडनी हार्बर ब्रिज के तोरण पर 15 लाख से अधिक लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा थे। इस बीच, जोरदार आतिशबाजी के बाद बड़ी स्क्रीन पर एक फोटो आया जिसमें लिखा था ‘‘नव वर्ष मुबारक 2018’’ 

यह टाइपो कुछ क्षण में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर पर एक व्यक्ति ने इसका उपहास करते हुए लिखा कि सिडनी के मुताबिक अब भी 2018 चल रहा है इसलिए मैं वापस सोने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशबाजी के कार्यकारी निर्माता अन्ना मैकइनर्न ने मंगलवार को सिडनी में संवाददाताओं से कहा कि हम बस इसपर हंस सकते हैं, जैसा हम कहते हैं ऐसी चीजें हो जाती हैं। इस स्तर के कार्यक्रम का आयोजन करने में 15 महीने लगते हैं।

उन्होंने कहा कि जाहिर है कि हम प्रसन्न नहीं थे लेकिन आप आगे बढ़ते हैं, आप केवल शो करने के लिए वापस आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें