फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में चाकू से गोदकर सिख व्यक्ति की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2019 01:39 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

  • अमेरिका में सिख व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला गिरफ्तार।
  • 64 साल के बुजुर्ग की हत्या करने के पीछे इसी शख्स का हाथ है। 
  • मृतक परमजीत सिंह भारत के रहने वाले थे और तीन साल पहले यहां आए थे। 
  • अधिकारियों ने अदालत को सबूत सौंपे थे और क्रीटर की गिरफ्तारी की मांग की थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सिख व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले 21 साल के संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लगता है कि 64 साल के बुजुर्ग की हत्या करने के पीछे इसी शख्स का हाथ है। मृतक परमजीत सिंह भारत के रहने वाले थे और महज तीन साल पहले ही अमेरिका आए थे। 

विज्ञापन


25 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह शाम की सैर पर निकले थे, तभी उनपर हमला हो गया। मामले में एंथनी क्रीटर-रोह्डस नामक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। सिंह की हत्या से पूरा सिख समुदाय हैरान था। सिंह सिख समुदाय के सक्रिय सदस्य थे।

पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने अदालत को सबूत सौंपे थे और क्रीटर की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि ऐसी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या के पीछे की वजह पता चल सके। लेकिन अभी जांच की जा रही है। सिंह के परिवार ने संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने के लिए पहले ही 20 हजार डॉलर के इनाम की पेशकश की थी। इनाम का ये पैसा सामुदायिक दान के माध्यम से इकट्ठा किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें